कक्षा 1 का प्रवेश उत्सव
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक भोपाल में सत्र 2026 -27 के तहत कक्षा 1 का प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम संस्था के प्राचार्य श्री गौरव कुमार द्विवेदी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम में कक्षा एक के नवीन प्रवेशी सभी बच्चे एवं उनके पालकगण उपस्थित हुए ।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ तत्पश्चात प्राचार्य श्री गौरव कुमार द्विवेदी जी का हरित पौधे द्वारा स्वागत किया गया । कार्यक्रम की अगली बेला में कक्षा एक के कक्षा शिक्षकों का परिचय एवं उनके द्वारा पालकों का और बच्चों का मार्गदर्शन किया गया।
प्राचार्य श्री गौरव कुमार द्विवेदी जी ने पालकों का स्वागत करते हुए बताया कि केंद्रीय विद्यालय गतिविधि आधारित शिक्षण प्रणाली को महत्व देते है,जिसमें कक्षा एक के विद्यार्थी प्रारंभ के कुछ दिनों के लिए स्कूल रेड़ीनेस प्रोग्राम के तहत बुलाए जाते हैं ताकि उन्हें स्कूल सिस्टम से परिचित कराया जा सके, साथ ही एक रेडिनेस माड्यूल भी बच्चों के लिए तैयार किया गया है जो उनको धीरे-धीरे एकेडमिक गतिविधियों से भी जोड़ेगा। प्राचार्य महोदय ने सभी बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें उपहार के रूप में स्वागत किट दिया ,जिसमें जिसमें एक माड्यूल एक आर्ट एंड क्राफ्ट माड्यूल तथा बिस्किट का पैकेट प्रदान किया गया।
साथ ही प्राचार्य जी की तरफ से एक वेलकम नोट जो कलर पेपर में छपा था वह भी दिया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रूपा पांडे ने किया । उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के उप प्राचार्य श्री मनीष कुमार गुप्ता एवं एडमिशन प्रभारी श्रीमती भावना जायसवाल उपस्थित थी । संस्था के प्रधानाध्यापक श्री संजय कुमार सोनटके ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।



Post a Comment