श्रद्धा व उल्लास के साथ बसंत पंचमी पर्व पर  सरस्वती पूजन का  आयोजन

वसंत पंचमी आयोजनपीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक–1, भोपाल में बसंत पंचमी का पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों के साथ-साथ विद्यार्थियों ने भी माँ सरस्वती की उपासना कर विद्या, बुद्धि एवं विवेक की कामना की।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के संस्कृत शिक्षक श्री अभिषेक तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माँ शारदा की विधिवत् पूजन–आराधना करवाई गई, जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री गौरव कुमार द्विवेदी  जन्मोत्सव भी होने से उन्होने सपत्नीक माँ भारती की पूजन–अर्चना की।

पूजन उपरांत विद्यालय प्रांगण में हवन–यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा, शांति एवं सद्भावना का संचार किया गया। तत्पश्चात् आयोजित विद्यालय सभा (असेंबली) में विद्यार्थियों द्वारा माँ शारदा की स्तुति प्रस्तुत की गई, जिसमें उन्होंने ज्ञान एवं बुद्धि की प्राप्ति हेतु प्रार्थना की। छात्रों ने इस अवसर पर मंगल श्लोकों का सामूहिक गायन भी किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने बसंत पंचमी पर्व के महत्व एवं उसके ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पक्ष पर प्रकाश डाला और इसे ज्ञान, कला एवं नवचेतना का प्रतीक बताया।

विद्यालय के समस्त शिक्षकों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। पूरा आयोजन आध्यात्मिकता, अनुशासन एवं सांस्कृतिक मूल्यों से परिपूर्ण रहा।




Post a Comment

Previous Post Next Post