“ऑपरेशन सिंदूर” थीम पर पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्र.1 भोपाल में ‘परीक्षा पे चर्चा–2026’ के अंतर्गत अंतरविद्यालयीन क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न
इस प्रतियोगिता में पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक–1 भोपाल, पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक–3 भोपाल (प्रथम पाली), पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय सीआरपीएफ बंगरसिया भोपाल, पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय बैरागढ़, कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भेल भोपाल, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी सह-शिक्षा विद्यालय भोपाल, जवाहरलाल नेहरू स्कूल (एसडब्ल्यू) हबीबगंज भोपाल तथा जवाहर नवोदय विद्यालय रातीबड़ भोपाल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्रतियोगिता के परिणामों के अनुसार सीनियर ग्रुप में प्रथम स्थान पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक–1 भोपाल, द्वितीय स्थान कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भेल भोपाल तथा तृतीय स्थान सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी सह-शिक्षा विद्यालय भोपाल ने प्राप्त किया, जबकि जूनियर ग्रुप में प्रथम स्थान जवाहर नवोदय विद्यालय रातीबड़ भोपाल, द्वितीय स्थान पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक–3 भोपाल (प्रथम पाली) तथा तृतीय स्थान जवाहरलाल नेहरू स्कूल (एसडब्ल्यू) हबीबगंज भोपाल ने प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों ने प्रश्नों के सटीक एवं त्वरित उत्तर देकर अपनी बौद्धिक क्षमता, सजगता एवं आत्मविश्वास का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता ने परीक्षा को तनाव के बजाय सीखने और आत्ममूल्यांकन के अवसर के रूप में देखने की प्रेरणा दी। विद्यालय के प्राचार्य श्री गौरव कुमार द्विवेदी ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि “परीक्षा पे चर्चा जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन तथा राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करते हैं।”
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में हुआ। इस कार्यक्रम का सफल संयोजन श्रीमती माधुरी राजगुरु, श्रीमती ऋषा मिश्रा, श्री दिनेशकुमार तनेजा एवं श्री नितिन यादव द्वारा किया गया।


Post a Comment