पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक–1, भोपाल में गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय रूप से सम्पन्न
भोपाल। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक–1, भोपाल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास, अनुशासन एवं देशभक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ एनसीसी कैडेट्स के साथ मुख्य अतिथियों के आगमन से हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के प्राचार्य श्री गौरव कुमार द्विवेदी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य श्री गौरव कुमार द्विवेदी, उपप्राचार्य श्री मनीष कुमार गुप्ता, श्रीमती अंशु द्विवेदी एवं वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती आरती पाठक की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों का स्वागत श्रीमती भावना जायसवाल (पीजीटी, रसायन) एवं श्री संजय कुमार सोनटक्के (हेडमास्टर) द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन कक्षा 9 के अस्तित्व शुक्ला एवं कक्षा 11 की माही बोबडे द्वारा किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला में दिव्यांशी द्वारा हिंदी भाषण, अदम्य श्रीवास्तव द्वारा अंग्रेज़ी भाषण, नन्हे-मुन्ने छात्रों द्वारा एक्शन सॉन्ग, प्राथमिक वर्ग का समूह नृत्य, योग प्रदर्शन, माध्यमिक वर्ग द्वारा शास्त्रीय समूह नृत्य, मयूख द्वारा कविता पाठ, रस्सी कूद, काव्य पाठ तथा समूह कराटे प्रदर्शन प्रस्तुत किए गए, जिन्हें दर्शकों की भरपूर सराहना मिली।
इस अवसर पर भोपाल संभाग में कक्षा 12 की टॉपर छात्रा भूमि जैन को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही श्रीमती ममता झा, श्री शशिकांत सिंहल, श्री मनोज कुमार, श्री दिनेश तनेजा एवं श्री हंसराज यादव को स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। श्रीमती माधुरी राजगुरू एवं श्रीमती ऋचा मिश्रा को रजत पदक, जबकि श्रीमती मोनिका रानी एवं श्रीमती शक्ति राठौर को उत्कृष्ट पी.आई. प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का न्यूज़लेटर प्राथमिक विभाग द्वारा विमोचित किया गया। समारोह के अंत में प्राचार्य श्री गौरव कुमार द्विवेदी ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन प्रदान किए। उपप्राचार्य श्री मनीष कुमार गुप्ता द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का सफल संयोजन श्रीमती माधुरी राजगुरू, श्रीमती ऋचा मिश्रा एवं श्रीमती शिरीन कुरैशी द्वारा किया गया। अंत में मिठाई वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
समूचा समारोह राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक चेतना एवं शैक्षणिक उपलब्धियों का प्रेरणादायक उदाहरण रहा।




Post a Comment